Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने 60 वर्ष की आयु में रचाई शादी

कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने 60 वर्ष की आयु में अपनी पुरानी दोस्त रवीना खुराना से पांच सितारा होटल में आयोजित एक निजी समारोह में विवाह कर लिया

कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने 60 वर्ष की आयु में रचाई शादी
X

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक ने 60 वर्ष की आयु में अपनी पुरानी दोस्त रवीना खुराना से पांच सितारा होटल में आयोजित एक निजी समारोह में विवाह कर लिया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने भी विवाह कार्यक्रम में शिरकत की। कांग्रेस के प्रमुख दलित चेहरों में से एक मुकुल वासनिक महाराष्ट्र के प्रमुख नेता बालकृष्ण के बेटे हैं।

सोशल मीडिया पर अशोक गेहलोत ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, "मुकुल वासनिक जी और रवीना खुराना जी को एक जोड़े के रूप में एक साथ इस नई यात्रा के लिए हृदय से शुभकामनाएं। आने वाले साल आपकी जिंदगी के सबसे खुशनुमा साल साबित हों, खुश रहें।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं और नाजनीन (पत्नी) नए शादीशुदा जोड़े मुकुल वासनिक और रवीना खुराना को नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं। मुकुल वासनिक से मेरी पहली मुलाकात वर्ष 1984 और रवीना से 1985 में वल्र्ड फेस्टिवल ऑफ यूथ ऐंड स्टूडेंट्स के दौरान मॉस्को में हुई थी। मैं दोनों के लिए बहुत खुश हूं। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।"

गौरतलब है कि अभी तक अविवाहित रहे मुकुल वासनिक का नाम पिछले साल अगस्त में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सामने आया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it