Top
Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी से बाहर निकाले कांग्रेस : रामदास आठवले​​​​​​​

केंद्रीय सामजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मध्य प्रदेश में भाजपा की महिला प्रत्याशी इमरती देवी पर अभद्र टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से माफी मांगने की मांग की है

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी से बाहर निकाले कांग्रेस : रामदास आठवले​​​​​​​
X

नई दिल्ली। केंद्रीय सामजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मध्य प्रदेश में भाजपा की महिला प्रत्याशी इमरती देवी पर अभद्र टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि, "कमलनाथ ने इमरती देवी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करके न सिर्फ उनका बल्कि सभी दलित महिलाओं का अपमान किया है। इसलिए उन्हें पूरे घटनाक्रम में तत्काल माफी मांगनी चाहिए।" रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस प्रकरण में हस्तक्षेप करना चाहिए और यदि कमलनाथ माफी नहीं मांगते तो उन्हें कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार में मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके कमलनाथ को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। आठवले ने कहा कि यदि कमलनाथ तत्काल माफी नहीं मागते हैं तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी कमलनाथ के अपमानजनक कमेंट की निंदा करती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it