Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस की अनुशासन समिति देखेगी सिंघार मामला

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वन मंत्री उमंग सिंघार के बीच बयानबाजी का मामला आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की अनुशासन समिति को सौंप दिया है

कांग्रेस की अनुशासन समिति देखेगी सिंघार मामला
X

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वन मंत्री उमंग सिंघार के बीच बयानबाजी का मामला आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की अनुशासन समिति को सौंप दिया है। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ की श्रीमती गांधी के साथ दिल्ली में हुई लगभग आधे घंटे की मुलाकात के बाद ये निर्णय लिया गया।

श्री कमलनाथ ने पार्टी अध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराते हुए रिपोर्ट भी उन्हें सौंपी। अब यह मामला अनुशासन समिति देखेगी, जिसके अध्यक्ष वरिष्ठ नेता ए के एंटोनी हैं। राज्य में हाल ही में श्री सिंघार ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर सार्वजनिक तौर पर गंभीर आरोप लगाए थे। समझाइश के बावजूद श्री सिंघार के तेवर पूरी तरह नरम नहीं पड़े थे, हालांकि अब वे शांत से नजर आ रहे हैं। इसके अलावा राज्य के कुछ अन्य नेताओं ने भी एक दूसरे के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it