Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए समिति का गठन किया

कांग्रेस ने कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है।

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए समिति का गठन किया
X

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है।

समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जी परमेश्वर, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव, प्रभारी सचिवों तथा कर्नाटक से संबद्ध पार्टी के सभी सांसदों को शामिल किया गया है।

कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति को मंजूरी प्रदान की है।

समिति में मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा लोकसभा में पार्टी के नेता के अलावा वरिष्ठ नेता आस्कर फर्नाडीस, वीरप्पा मोइली, बी के हरिप्रसाद, के एच मुनियप्पा, मार्ग्रेट अल्वा, के रहमान खान, डी के शिवकुमार, एस आर पाटिल, दिनेश गुंडुराव, आर वी देशपांडे सहित 43 प्रमुख नेता शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it