Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस, भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस और भाजपा को लोगों ने खूब मौका दिए

कांग्रेस, भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है : मायावती
X

कानपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस और भाजपा को लोगों ने खूब मौका दिए, लेकिन दोनों ने ईमानदारी नहीं बरती, और इसलिए गठबंधन को मजबूत करके दोनों को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा, "कांग्रेस और भाजपा को खूब मौका दिया, लेकिन दोनों ने आपके साथ ईमानदारी नहीं बरती। इसलिए अब इन्हें आजमाने की ज्यादा जरूरत नहीं है। गठबंधन को मजबूत करके इन्हें जड़ से उखाड़ फेंकना है।"

उन्होंने कहा, "गलत कार्यों में लिप्त होने पर कांग्रेस को जनता ने जड़ से उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद भाजपा सरकार ने भी लोगों को छला है, अब इनकी जुलमेबाजी काम नहीं आएगी।"

मायावती ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों, किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों, मुसलमानों से किए अच्छे दिन के वादे पूरे नहीं किए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा के छोड़े गए जानवरों ने फसलों को बर्बाद करके रख दिया है, जिससे किसान परेशान है। गरीब लोगों की हालत बहुत खराब हुई है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं, आए दिन देश के जवान शहीद हो रहे हैं, फिर भी भाजपा के लोग इसे भुनाने में लगे हैं।

बसपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस पर भी विश्वास नहीं करना, क्योंकि 55 वर्षों से केंद्र और उत्तर प्रदेश में भी कई बार सत्ता में रहने के बाद भी इस पार्टी ने विकास नहीं किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it