Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस मक्का मस्जिद मामले में माफी मांगे: अमित शाह

अमित शाह ने आज कहा कि हैदराबाद में मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में एनआईए की अदालत की ओर से सभी पांच आरोपियों को बरी किये जाने के बाद कांग्रेस को माफी मांग लेनी चाहिए।

कांग्रेस मक्का मस्जिद मामले में माफी मांगे: अमित शाह
X

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि हैदराबाद में मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की अदालत की ओर से सभी पांच आरोपियों को बरी किये जाने के बाद कांग्रेस को माफी मांग लेनी चाहिए।

भाजपा शक्ति केंद्र (बूथ स्तरीय समिति) अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस और उसके मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी ने मस्जिद विस्फोट के पीछे हिन्दू अतिवादियों का हाथ होने का आरोप लगाया है, लेकिन अब तो अदालत ने स्वामी असीमानंद समेत पांचो आरोपियों को बरी कर दिया है।

उन्हाेंने कहा, “ कांग्रेस को अपने गैर-जिम्मेदाराना आरोपों को लेकर जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं पी चिदम्बरम एवं सुशील कुमार शिंदे ने आरोप लगाया था कि यह काम हिन्दू अतिवादियों का था, लेकिन अदालत ने कहा कि वे निर्दोष हैं। ”भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “ कर्नाटक की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबक सिखायेगी।”


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it