Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में रेलवे भर्ती परीक्षा के नतीजों पर कांग्रेस-आरजेडी ने केंद्र को घेरा

देश में बेरोज़गारी एक गंभीर समस्या है

बिहार में रेलवे भर्ती परीक्षा के नतीजों पर कांग्रेस-आरजेडी ने केंद्र को घेरा
X

देश में बेरोज़गारी एक गंभीर समस्या है. खासकर नौजवान नौकरी न मिलने से हताश हो रहे हैं और जब सरकार इस मामले में कुछ नहीं कर रही तो यह हताशा नाराजगी में बदल रही है। इस नाराजगी का एक उदाहरण रेलवे भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सामने आया। जब बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में छात्रों ने प्रदर्शन किया....लेकिन इस प्रदर्शन पर पुलिस ने छात्रों पर बलप्रयोग किया।..प्रयागराज में भी पुलिसकर्मियों ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों की पिटाई की है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है...इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका और राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है... यूपी समेत पांच राज्यों में चुनाव में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। और अब कांग्रेस को इस मुद्दे पर भाजपा की डबल इंजन सरकार को घेरने का एक मुद्दा मिल गया है। दरअसल रेलवे की परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए पिछले तीन दिनों से बिहार में हजारों स्टूडेंट सड़क पर हैं… यह आंदोलन अब उत्तर प्रदेश भी पहुंच गया है...प्रयागराज में पुलिस वालों ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों की पिटाई की और अब इस पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है...कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया और लिखा है कि इस लड़ाई में मैं युवाओं के साथ हूं...

प्रियंका गांधी, यूपी प्रभारी
''प्रयागराज में पुलिस द्वारा छात्रों के लॉज में और हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ करना एवं उनको पीटना बेहद निंदनीय है। प्रशासन इस दमनकारी कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाए। युवाओं को रोजगार की बात कहने का पूरा हक है और मैं इस लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ हूं।''
''गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने हक की बात कह रहे छात्र-छात्राओं के साथ डबल इंजन सरकार की पुलिस का व्यवहार देखिए। युवाओं के दमन के खिलाफ देश भर में इंकलाब होगा और भाजपा का अहंकार चूर-चूर होगा। युवा रोजगार का हक लेकर रहेंगे।''
.चुनावी मौसम में कांग्रेस के हाथ एक बड़ा मुद्दा लग गया...कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया है...उन्होंने लिखा है कि

राहुल गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

“अधिकारों के लिए आवाज उठाने को हर नौजवान स्वतंत्र है, जो भूल गए हैं, उन्हें याद दिला दो कि भारत गणतंत्र था, गणतंत्र है”

मामले के तूल पकड़ते ही रेल मंत्रालय ने बिहार में हिंसक आंदोलन को देखते हुए एनटीपीसी के लिए दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा और ग्रुप डी के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला किया है


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it