Top
Begin typing your search above and press return to search.

कश्मीर में हालत खतरनाक: पाकिस्तान

पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि कश्मीर में हालात बहुत खतरनाक हैं और भारत जम्मू- कश्मीर का विशेष दर्जा हटाकर युद्ध के बीज बो रहा

कश्मीर में हालत खतरनाक: पाकिस्तान
X

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि कश्मीर में हालात बहुत खतरनाक हैं और भारत जम्मू- कश्मीर का विशेष दर्जा हटाकर युद्ध के बीज बो रहा है।

पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक आसिफ गफूर ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ कश्मीर क्षेत्र में स्थिति बहुत ही खराब है और अब भारत की कार्रवाई वहां युद्ध के बीज बो रही है।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने देश में शांति की स्थापना में काफी काम किया है और क्षेत्रीय शांति में भी अपनी भूमिका अदा कर रही है लेकिन भारत की तरफ किए गए किसी भी झूठे अभियान का माकूल जवाब दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने कहा कि इस क्षेत्र में वैश्विक शक्तियों के बीच प्रभुता का संघर्ष है और हो सकता है कि भारत सोचता है कि वह हमारे खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकता है जो हमें कमजोर करेगा तो हम भारत को बता देना चाहते हैं कि युद्ध केवल हथियारों और अर्थव्यवस्था के बल पर नहीं बल्कि देशभक्ति के जज्बे से लड़े जाते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान “पहले इस्तेमाल नहीं” की नीति का पालन नहीं करता है और हमारे हथियार प्रतिरोधकता के लिए हैं तथा जहां तक भारत का सवाल है तो यह हमारे पर है कि हम किस तरह की नीति बनाते हैं।

गफूर का यह बयान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने संकल्प व्यक्त किया था कि उनका देश कभी भी भारत के साथ युद्ध की शुरुआत नहीं करेगा। श्री गफूर ने गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि पहले हमले के बाद दूसरा हमला हो सकता है और परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध के लिए कोई स्थान नहीं होता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it