Top
Begin typing your search above and press return to search.

‘सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया गठबंधन’

जौनपुर ! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया है।

‘सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया गठबंधन’
X

जौनपुर ! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किया गया है। अभिनेता से नेता बने बब्बर आज जौनपुर सदर विधानसभा के मानीकलां में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा की उत्तर प्रदेश में लहर चल रही है और 300 से अधिक सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश की जनता परेशान हुई है। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सबको लाइन में खड़ा कर दिया। साम्प्रदायिक ताकतें देश में जातिवाद और धर्म की राजनीति कर एक दूसरे के बीच में जहर घोलने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक शक्तियों के सत्ता में आने से देश का सामाजिक तानाबाना टूट जाएगा। मतदाताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती धर्मनिरपेक्ष ताकतों या फिरकापरस्त शक्तियों को चुनने की है। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त ताकतों के सत्ता में आने से देश की एकता एवं हिन्दू-मुस्लिम एकता पर असर पड़ेगा और सामाजिक तानाबाना टूट जाएगा। बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ढाई साल के कार्यकाल में केवल देश के 50 अमीर परिवारों को लाभ पहुंचाया है। एक लाख दस हजार करोड़ रुपए अमीरों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज का एक रुपया भी माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से पूरे देश के लोगों को काफी परेशानी हुई। आम जनता को अपने ही रुपयों के लिए लाइन में खड़ा कर दिया। लोगों के पास इलाज के लिये पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि चार चरणों के मतदान से साफ हो गया है कि सपा-कांगेस गठबंधन सबसे आगे है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it