Top
Begin typing your search above and press return to search.

पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर से निकले काले बक्से की जाँच करें आयोग

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव के दौरान बेहिसाब धन खर्च करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग में उनके हेलिकॉप्टर से उतारे गये काले बक्से की जाँच होनी चा

पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर से निकले काले बक्से की जाँच करें आयोग
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोकसभा चुनाव के दौरान बेहिसाब धन खर्च करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि कर्नाटक के चित्रदुर्ग में उनके हेलिकॉप्टर से उतारे गये काले बक्से की जाँच होनी चाहिये।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यहाँ पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा धनी राजनीतिक दल बन गया है। मोदी और भाजपा लोकसभा चुनावों में बेहिसाब पैसा खर्च कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को चित्रदुर्ग में मोदी के हेलिकॉप्टर से एक काला बक्सा उतारा गया और एक निजी वाहन में रखा गया जो प्रधानमंत्री के काफिले का हिस्सा नहीं था। इसके बाद यह वाहन मौके से चला गया। उन्हाेंने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले की जाँच करनी चाहिये और पूरे देश का पता होना चाहिये कि प्रधानमंत्री के हेलिकॉप्टर में क्या लाया गया है। यह हेलिकॉप्टर नौसेना का था और प्रधानमंत्री की सेवा में था।

शर्मा ने कहा, “यह बक्सा किसका था? इसमें क्या था और कहाँ चला गया? इसकी पूरी जाँच की जानी चाहिये। यह बक्सा एसपीजी की सुरक्षा में लाया गया था।” उन्होेंने कहा कि चुनाव अधिकारियों को पूरा अधिकार है कि वे चुनाव के दौरान किसी भी वाहन की पूरी तरह से जाँच करें और तलाशी लें। इस प्रावधान से केंद्रीय मंत्रियों और प्रघानमंत्री को भी छूट नहीं है। उन्होेंने आरोप लगाया कि श्री मोदी खुद को कानूनों से ऊपर मानते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it