Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्रामीण उत्थान के लिए समाधान महाविद्यालय ने किया सराहनीय प्रयास - कलेक्टर

गाँव की वास्तविक स्थिति को सर्वे से प्राप्त आंकड़ो सहित महाविद्यालय के डायरेक्टर अवधेश पटेल ने समस्त ग्रामवासियों के बीच रखा

ग्रामीण उत्थान के लिए समाधान महाविद्यालय ने किया सराहनीय प्रयास - कलेक्टर
X

बेमेतरा। सामाजिक मंगलमैत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के कलेक्टर महादेव कांवरे विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेन्द्र पाठक, प्रबोधक जीवन विद्या, उम्मेद नाहटा, अहमदाबाद विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने बी.एड. छात्राध्यापकों द्वारा किए मानव के जीने के पांचों आयाम शिक्षा संस्कार, न्याय सुरक्षा, स्वास्थ्य संयम, उत्पादन विनिमय, विनिमय कोष से जुड़े लगभग 70 प्रश्नों का बी.एड. के 180 छात्रों ने कठिया गांव के 404 घरों में सर्वे कर 7 दिन बाद सर्वे से प्राप्त ग्रामीण समस्याओं का संभावित समाधान भी प्रस्तुत किया।

गाँव की वास्तविक स्थिति को सर्वे से प्राप्त आंकड़ो सहित महाविद्यालय के डायरेक्टर अवधेश पटेल ने समस्त ग्रामवासियों के बीच रखा। अपने गांव के बारे में इतनी सूक्ष्म जानकारी सुनकर गांव वाले बहुत प्रसन्न और आश्चर्य चकित होने के साथ गांव की वर्तमान समस्या और उसके संभावित समाधान विद्यार्थियों के नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से देखकर सुनकर प्रसन्न और उत्साहित हुए।

कलेक्टर महादेव कावरे ने समाधान महाविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इतना विस्तृत सर्वेक्षण तो हमनें पहली बार सुना। इस गाँव के लोग नशे की लत को लेकर साल में 25 लाख रुपये फूंकते हैं और अंग्रेजी दवाओं में लगभग 1 करोड़ रुपये स्वास्थ्य में ध्यान देकर गांव वाले यदि इसका आधा खर्च भी बचा ले तो 50 लाख रुपये साल ग्रामीण बचा सकते है, वही ग्रामीण विकास में इस रुपये को लगा सकते है। सर्वे से प्राप्त आंकड़ो द्वारा ऐसे ही 50-60 मुद्दों पर ध्यानाकर्षण कराया गया। सर्वे मध्यस्थ दर्शन आधारित आवर्तनशील अर्थशास्त्र पुस्तक में ए. नागराज द्वारा परिवारमूलक ग्राम स्वराज्य व्यवस्था के बारे में गाँव में ग्रामीण उत्थान के लिए बताये गए सुझाव के आधार पर किया गया। यह कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायी और उत्साहजनक रहा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it