Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश में आगामी तीन-चार दिनों में बढ़ेगी ठंड
उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आस-पास के इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी है। आगामी तीन चार दिनों में प्रदेश में और ठंड बढ़ेगी। आज लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, "जम्मू एवं कश्मीर पर एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है। इस कारण पहाड़ो में बर्फबारी बढ़ेगी। उसका असर प्रदेश में होगा ठंड भी बढ़ेगी। हालांकि इस बीच उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।"
गुरुवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, बरेली का 13 डिग्री, गोरखपुर का 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Next Story


