Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीएम डॉ रमन सिंह अपराजेय योद्धा : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने करीब 15 साल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ़ रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें अपराजेय योद्धा करार दिया

सीएम डॉ रमन सिंह अपराजेय योद्धा : अमित शाह
X


रायपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने करीब 15 साल से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे डॉ़ रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें अपराजेय योद्धा करार दिया है।

शाह ने राजधानी रायपुर में शनिवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल के ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। इस दौरान डॉ सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ काम किया है लेकिन शाह सबसे मेहनती अध्यक्ष हैं।

शाह की छत्तीसगढ़ यात्रा को सफल माना जा रहा है। शाह और डाॅ़ सिंह के प्रयासों से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइक को भाजपा में वापस लाने में सफलता मिली है जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है

उइक पहले भाजपा के विधायक थे। वह बाद में कांग्रेस में शामिल हो गये। उइक 18 वर्ष से कांग्रेस में थे और इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।उइके ने शनिवार को बिलासपुर में शाह और पार्टी के कई बड़े नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उइके कांग्रेस का बड़ा नाम रहे हैं और पाली तानाखार से विधायक हैं। उन्होंने हाल ही में नकली सीडी बनाने के प्रकरण के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भुपेश बघेल पर निशाना भी साधा।

भाजपा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ की ढाई दिन की यात्रा समाप्त होने के बाद रविवार और सोमवार को चुनावी राज्य मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे।भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान रविवार को होशंगाबादा और भोपाल संभाग के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को होशंगाबाद में संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा जबकि मध्य प्रदेश में एक चरण में 28 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में भाजपा 2003 से सत्ता में है। इस वर्ष सात दिसंबर को डॉ़ सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल का 15 वर्ष पूरा हो जायेगा।

भाजपा को दोनों राज्य में 15 साल के शासन के बाद इस वर्ष के चुनावाें में कठिन चुनौतियों का का सामना करना पड़ सकता है। तेल की बढ़ती कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर सत्ता विरोधी लहर तेज है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it