Top
Begin typing your search above and press return to search.

स्वच्छता की सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन, साफ-सफाई कर दिया संदेश

 गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को स्वच्छता ही सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया

स्वच्छता की सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन, साफ-सफाई कर दिया संदेश
X

नोएडा। गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए रविवार को स्वच्छता ही सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर पार्क, सलारपुर, बसई, गिझोड़, चौड़ा, निठारी गांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक पंकज सिह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक टंडन, एसीईओ व ओएसडी नोएडा, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जनपद के अन्य अधिकारियों के द्बारा स्वछता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सफाई अभियान भी चलाया गया साथ ही समस्त शहरवासियों से यह भी अनुरोध किया गया की वह अपनी-अपनी ग्राम पंचायत गली मोहल्लों में सफाई अभियान चलाएं एवं शौचालय विहीन परिवारों के दो गढ्ढों वाले शौचालय बनवाकर खुले में शौच मुक्त ग्राम बनाएं। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर महेश शर्मा विधायक पंकज सिह द्बारा घर, विद्यालय, कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे और बस स्टेशन, तालाबों तथा अन्य सार्वजानिक स्थानों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिये स्वच्छता ही सेवा शपथ दिलाई गई। रेडयूस, रिसाइकल और रियूज के सिद्धान्त को अपनाते हुए ठोस एवं तरल अपचिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देने का अनुरोध जनता से करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।

मोरना बस अड्डे का किया निरिक्षण

स्वच्छता सेवा दिवस के मौके पर जीएम पी आर बेलवारियर के अलावा आरएम नोएडा अशोक कुमार ने नोएडा डिपो का निरिक्षण कर यहा स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही डिपोट को किस तरह से स्वच्छ रखा जाए इसको लेकर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। यही नहीं डिपोट में खुद साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इस मौके पर एसआरएम एसएम राहुल चौधरी के अलावा एआरएम सतेंद्र वर्मा मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it