सीबीआई की तर्ज पर काम करें सीआईडी - साहू
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को सीबीआई की तर्ज पर काम करने की नसीहत दी है।

रायपुर । छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) को सीबीआई की तर्ज पर काम करने की नसीहत दी है।
साहू ने आज यहां अपराध अनुसधान विभाग (सीआईडी) शाखा के अधिकारियों की बैठक में सीआईडी शाखा में लंबित शिकायतों एवं महत्वपूर्ण अपराधों की समीक्षा की और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। साथ ही सीआईडी शाखा को समन्वय स्थापित कर प्रदेश के समस्त जिलों के लंबित अपराधों के प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए।उन्होने सीआईडी को सीबीआई की तर्ज पर काम करने की नसीहत भी दी।
इस बैठक में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी द्वारा गृह मंत्री को सीआईडी के कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। बैठक में प्रमुख रूप से सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, उप पुलिस महानिरीक्षक सुशील द्विवेदी सहित सीआईडी के सभी अधिकारी उपस्थित थे।


