क्रिस्टीना और मेरी दोस्ती में काफी उतार-चढ़ाव आए: गायिका पिंक
Singer Pink, Christina Aguilera, Friendship, Club, गायिका पिंक, क्रिस्टीना एग्विलेरा, दोस्ती, क्लब

लॉस एंजिलस। गायिका पिंक ने कहा कि क्रिस्टीना एग्विलेरा और उनकी दोस्ती में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। इतने की एक बार वह दोनों आपस में लड़ पड़े थे। 'पीपल डॉट कॉम' के अनुसार, पिंक ने गुरुवार को टीवी शो 'वॉच वॉट हैपन्स लाइव विथ एंडी कोहेन' में एग्विलेरा के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की।
पिंक ने कहा, "हम काफी जवान है और इन सब चीजों में काफी नए है और मैं समझती हूं एग्विलेरा और मैं अल्फा है।"
पिंक ने आगे कहा, "मैं विवादों के दौरान हाथापाई पर आ जाती थी और वह मौखिक रूप से लड़ती रहती थी। हम काफी अगल थे और हम काफी जवान और नए थे। आपको सिखना होता है, महिलाओं को सिखना होता है कि एक दूसरे का कैसे समर्थन करें। हमें यह नहीं सिखाया गया।
मेजबान कोहेन ने जब एग्विलेरा से पूछा कि क्या कभी एग्विलेरा ने उनके साथ हाथापाई की है, तो इस बारे में पिंक ने कहा, "एग्विलेरा ने एक बार क्लब में मुझे मुक्का भी मारा था और उस समय मैं सोच रही थी चल क्या रहा है।"


