Top
Begin typing your search above and press return to search.

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार

प्रतापपुर ! चिटफंड कंपनी का फरार संचालक काफी मशक्कत के बाद अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर सनराईजींग कंपनी के

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार
X

प्रतापपुर ! चिटफंड कंपनी का फरार संचालक काफी मशक्कत के बाद अंतत: पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर सनराईजींग कंपनी के संचालक आत्माराम साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर में सनराईजींग इन्वेस्टमेंट कार्पोरेंशन के नाम से कुछ माह पूर्व तक संचालित चिटफंड कंपनी के तीन आरोपियों को पूर्व में ही शिकायत पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था, पर चीटफंड कंपनी का संचालक ग्राम सरवाही थाना चक्करभाटा जिला बिलासपुर पिछले कई माह से फरार था। पुलिस मामले की पतासाजी में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर भादवि की धारा 420, 34, इनानी चिटफंड कंपनी अधिनियम 1978 के धारा 4, 5, 6, छत्तीसगढ़ के निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के धारा 10 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपक भारद्वाज, एएसआई आरके कश्यप, संजय सिंह, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र नेताम एवं स्टाफ के अन्य सदस्य सक्रिय थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it