Top
Begin typing your search above and press return to search.

चीन-ब्राजील का व्यापार ‘नये स्तरों’ तक पहुंचेगा: चीन

चीन के ब्राजील में राजदूत ली जिनहांग ने सोमवार को साओ पोलो में आयोजित कृषि व्यापार सम्मेलन में कहा कि विश्वभर में कारोबारी प्रतिद्वंदता के बावजूद चीन-ब्राजील का व्यापार ‘नये स्तरों’ तक पहुंचेगा

चीन-ब्राजील का व्यापार ‘नये स्तरों’ तक पहुंचेगा: चीन
X

साओ पोलो । चीन के ब्राजील में राजदूत ली जिनहांग ने सोमवार को साओ पोलो में आयोजित कृषि व्यापार सम्मेलन में कहा कि विश्वभर में कारोबारी प्रतिद्वंदता के बावजूद चीन-ब्राजील का व्यापार ‘नये स्तरों’ तक पहुंचेगा।

श्री जिनहांग ने ‘दीर्घकालीन संबंधों’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के संबंध विश्वास पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने कहा दोनों देशों को व्यापारिक संबंधों को सशक्त करने के लिए विश्व व्यापार संगठन जैसी बहुपक्षीय व्यवस्थाओं का लाभ उठाना चाहिए। ‘चीन-ब्राजील’ संबंध करीब 200 वर्ष पहले कृषि के साथ उस समय शुरू हुए थे जब चीन में चाय की खेती करने वाले किसानों ने ब्राजील के शहर रियो दी जनेरियो का दौरा किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it