Top
Begin typing your search above and press return to search.

चीन ने लॉन्च की अंतरिक्ष दूरबीन

चीन ने गुरुवार को ब्लैक होल, पल्सर (न्यूट्रॉन तारा) और गामा-रे के अचानक प्रकट होने की घटना का निरीक्षण करने के लिए अपने पहले अंतरिक्ष दूरबीन को लॉन्च किया

चीन ने लॉन्च की अंतरिक्ष दूरबीन
X

बीजिंग। चीन ने गुरुवार को ब्लैक होल, पल्सर (न्यूट्रॉन तारा) और गामा-रे के अचानक प्रकट होने की घटना का निरीक्षण करने के लिए अपने पहले अंतरिक्ष दूरबीन को लॉन्च किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 2.5 टन हार्ड एक्स-रे मॉड्यूलेशन टेलीस्कोप (एचएक्सएमटी) को लांग मार्च-4बी रॉकेट से गोबी रेगिस्तान से जियुकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सुबह 11 बजे लॉन्च किया गया।

एचएक्सएमटी (इनसाइट) को पृथ्वी से 550 किलोमीटर दूर की कक्षा में भेजा गया है, ताकि यह वैज्ञानिकों को बेहतर ढंग से ब्लैक होल के विकास और मजबूत चुंबकीय क्षेत्र और पल्सर के अंदरूनी जानकारी दे सके।

इस दूरबीन के माध्यम से वैज्ञानिक पल्सर के उपयोग से अंतरिक्ष यान नेविगेशन का अध्ययन करेंगे और गुरुत्वाकर्षण लहरों के अनुरूप गामा-रे के प्रकट होने का अध्ययन करेंगे।

दूरबीन के प्रमुख डिजाइनर लू फैंगजुन ने कहा कि इस दूरबीन को अंतरिक्ष की एक छोटी वेधशाला कहा जा सकता है। इसमें उच्च ऊर्जा एक्स-रे दूरबीन (एचई), मध्यम ऊर्जा एक्स-रे दूरबीन और निम्न ऊर्जा एक्स-रे दूरबीन की तिकड़ी शामिल है, जो 1 किलोइलेक्ट्रॉन वोल्ट से लेकर 250 किलोइलेक्ट्रॉन वोल्ट तक की व्यापाक ऊर्जा बैंड को कवर करता है।

एचएक्सएमटी के प्रमुख वैज्ञानिक झैंग शुआंगनान ने बताया, "हम ब्लैक होल की नई गतिविधियों की खोज करने और चरम गुरुत्वाकर्षण और घनत्व की स्थिति के तहत न्यूट्रॉन सितारों की स्थिति का अध्ययन करने के साथ ही चरम चुंबकीय क्षेत्रों के तहत भौतिक नियमों की खोज के लिए उत्सुक हैं। इन अध्ययनों से भौतिकी के क्षेत्र में नई सफलता मिलने की संभावना है।"

उन्होंने कहा, "ब्रह्मांड में इतने सारे ब्लैक होल और न्यूट्रॉन तारे हैं, लेकिन उनमें से किसी की भी हमें पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए हमें और अधिक चीजों का पता लगाने के लिए नए उपग्रहों की आवश्यकता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारा दूरबीन अधिक ब्लैक होल को खोजने में मददगार होगा।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it