Top
Begin typing your search above and press return to search.

माफिया का सफाया करें, छेड़छाड़ करने वाले हों गिरफ्तार

भोपाल ! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नये वर्ष में पुलिस प्रशासन को सभी प्रकार के माफिया का सफाया करने का लक्ष्य देते हुए

माफिया का सफाया करें, छेड़छाड़ करने वाले हों गिरफ्तार
X

पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
भोपाल ! मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नये वर्ष में पुलिस प्रशासन को सभी प्रकार के माफिया का सफाया करने का लक्ष्य देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए पुलिस प्रशासन का प्रभावी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था विकास के लिए अनिवार्य शर्त है। श्री चौहान आज यहाँ पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्च-स्तरीय बैठक में नये साल की प्राथमिकताओं और लक्ष्यों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रत्येक जिले में गणमान्य नागरिकों के साथ माह में एक बार कानून-व्यवस्था के संबंध में चर्चा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे पुलिस को भरपूर सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये एस.पी., आई.जी. और डी.आई.जी. के बीच समन्वय होना चाहिए। उन्होंने फील्ड में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रकार के अपराधों, संगठित अपराधों, माफियाओं की सूची बनायें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अभियान चलाये। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी भी प्रकार से माफिया को समर्थन देने में लिप्त हैं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करें। श्री चौहान ने बेटियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले गुण्डा तत्वों को गिरफ्तार करें और ठ्ठशेष पृष्ठ 2 पर

सीआईडी को और सुदृढ़ बनायें
श्री चौहान ने सी.आई.डी. की भूमिका पर नए संदर्भों में गंभीरता से विचार करने और इसे सुदृढ़ बनाने के भी निर्देश दिए। डिजिटल इकानॉमी के युग में सायबर क्राईम संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर अपराधों के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक जिले में कम से कम एक पुलिस थाने को सायबर क्राइम के प्रकरण हल करने में विशेषज्ञता वाला थाना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों को भी संभावित सायबर अपराधों के संबंध में सचेत करने और इनसे बचने का प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करने को कहा।
जिला पुलिस अधीक्षकों से चर्चा
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद श्री चौहान ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये जिला पुलिस अधीक्षकों से चर्चा की। उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को नए वर्ष की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस की उज्जवल छवि है। उन्होंने कहा कि जिलों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तब संभव होगा जब एस.डी.ओ.पी., सी.एस.पी. और पुलिस अधीक्षक लगातार मैदानी दौरा करेंगे और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करेंगे।
आपात-स्थिति प्रबंधन योजना बनाएं
श्री चौहान ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजातियों के लोगों के विरूद्ध अपराध पर समय से और प्रभावी कार्रवाई करें। साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए संबंधित वर्गों और समुदायों से संवाद बनाए रखें। तीज-त्यौहारों एवं अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक-धार्मिक महत्व के अवसरों को देखते हुए पहले से प्लानिंग करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it