Top
Begin typing your search above and press return to search.

भूपेश बघेल ने भारत रत्न डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जन्मदिवस पर किया याद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को जन्मदिवस पर नमन किया है,

भूपेश बघेल ने भारत रत्न डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जन्मदिवस पर किया याद
X

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को उनके जन्मदिवस पर नमन किया है,
राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए बघेल ने कहा कि अपने सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाले राष्ट्रऋषि, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी के जन्मदिवस पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं।
उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा का अनंतकाल तक पढ़े जाने वाला महाग्रंथ है।डॉ.कलाम का बचपन कठिन परिस्थितियों में गुज़रा, लेकिन परिस्थितियों से संघर्ष कर उन्होंने अभूतपूर्व सफलता हासिल की। उनके फौलादी इरादों और सरल सहज स्वभाव ने सभी का दिल जीता।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it