केंद्र की असफलताओं को उजागर करने की सजा भुगत रहे चिदंबरम : प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का समर्थन करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर करने पर 'शर्मनाक' रूप से केंद्र का शिकार हो

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम का समर्थन करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की असफलताओं को उजागर करने पर 'शर्मनाक' रूप से केंद्र का शिकार हो रहे हैं। आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को पूर्व मंत्री की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के अगले दिन गांधी ने चिदंबरम को राज्यसभा का एक अत्यंत योग्य और सम्मानित सदस्य बताया। इसके साथ ही प्रियंका ने कहा कि पार्टी अपने नेता के साथ खड़ी है और "हम सच्चाई की इस लड़ाई को जारी रखेंगे, परिणाम चाहे जो भी हो।"
प्रियंका ने ट्वीट किया, "वह सत्ता से बेहिचक सच बोलते हैं और इस सरकार की असफलताओं को उजागर करते हैं, लेकिन यह सच्चाई कायरों को असहज कर रही है, इसलिए उन्हें शर्मनाक तरीके से शिकार बनाया जा रहा है।"
An extremely qualified and respected member of the Rajya Sabha, @PChidambaram_IN ji has served our nation with loyalty for decades including as Finance Minister & Home Minister. He unhesitatingly speaks truth to power and exposes the failures of this government,
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 21, 2019
1/2
but the truth is inconvenient to cowards so he is being shamefully hunted down. We stand by him and will continue to fight for the truth no matter what the consequences are.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 21, 2019
2/2
आईएनएक्स मीडिया मामला फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड (एफआईपीबी) में कथित अनियमितताओं से संबंधित है। चिदंबरम पर साल 2007 में केंद्रीय वित्तमंत्री रहने के दौरान लगभग 300 करोड़ रुपये का विदेशी धन लेकर मीडिया समूह को एफआईपीबी मंजूरी देने में अनियमितता बरतने का आरोप है।
पूर्व गृह और वित्त मंत्री चिदंबरम राष्ट्रीय सुरक्षा व आर्थिक मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे थे।


