Top
Begin typing your search above and press return to search.

मुंबई में च्यांगशी प्रांतीय निर्यातित वस्तुओं का ऑनलाइन मेला

हाल ही में चीन के च्यांगशी प्रांत की निर्यातिक वस्तुओं का ऑनलाइन मेला मुंबई में उद्घाटित हुआ।

मुंबई में च्यांगशी प्रांतीय निर्यातित वस्तुओं का ऑनलाइन मेला
X

बीजिंग । हाल ही में चीन के च्यांगशी प्रांत की निर्यातिक वस्तुओं का ऑनलाइन मेला मुंबई में उद्घाटित हुआ। महामारी के प्रकोप होने के बाद च्यांगशी प्रांत सक्रिय रूप से भारत के साथ ऑनलाइन मेला आयोजित करने वाला प्रथम प्रांत है, जिससे महामारी के बाद द्विपक्षीय सहयोग को लिए अच्छा आधार तैयार होगा। मुंबई में चीनी कांसुलर जनरल थांग क्वोछाई, च्यांगशी प्रांत की उप गवर्नर वू चोंगछ्योंग, च्यांगशी प्रांतीय वाणिज्य मामला विभाग के प्रधान श्ये यीफिंग, अखिल भारतीय प्लास्टिक उद्योग संघ के अधीन विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष हर्षद देसाई आदि प्रतिनिधियों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

कांसुलर जनरल थांग क्वोछाई ने कहा कि वर्तमान में विश्व भर में विभिन्न देश कोविड-19 महामारी से ग्रस्त हैं, च्यांगशी प्रांत इस खास समय में ऑनलाइन मेला आयोजित करने जैसा सृजनात्मक तरीका अपनाकर चीन और भारत में कामकाज और उत्पादन की बहाली तथा द्विपक्षीय आर्थिक व्यापारिक सहयोग की पेशकश करता है।

थांग ने कहा कि चीन और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक रकम करीब एक खरब अमेरिकी डॉलर पहुंच चुकी है। चीन भारत का सबसे बड़ा आर्थिक व्यापारिक सहयोग साझेदार बन चुका है। इधर के सालों में चीन-भारत सहयोग बेहतरीन विकसित रुझान बना रहा है। दोनों देशों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग से एक दूसरे के कारोबारों और जनता को वास्तविक लाभ मिला है।

मौजूदा मेला इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों पर केंद्रित है, जो चीन-भारत सहयोग में सबसे ज्यादा निहित शक्ति मौजूद वाला इलाका है। दोनों पक्ष इलेक्ट्रॉनिक जानकारी, वाहन, निर्माण मशीनरी, फोटोवोल्टिक, लिथियम बैटरी आदि क्षेत्रों में एक दूसरे की पूरक हैं, जिन में भारी निहित शक्ति भी मौजूद है।

मौजूदा मेला एक महीने तक जारी रहेगा, इस दौरान एक हजार से अधिक चीनी निगम ऑनलाइन प्रदर्शनी में भाग लेंगे, 5 हजार से अधिक भारतीय निगम ऑनलाइन बातचीत और खरीदारी में हिस्सा लेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it