Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़: तंत्र क्रिया के चलते बेटे ने किया मां की हत्या

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के रामाकछार गांव में एक युवक द्वारा तंत्र क्रिया के लिए अपनी ही मां की निर्ममतापूर्वक हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया

छत्तीसगढ़: तंत्र क्रिया के चलते बेटे ने किया मां की हत्या
X

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के रामाकछार गांव में एक युवक द्वारा तंत्र क्रिया के लिए अपनी ही मां की निर्ममतापूर्वक हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पांच दिन पूर्व घटित हुई इस घटना की शिकायत गुरूवार की रात थाने में दर्ज करायी गयी। प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से पुलिस ने बताया कि 31 दिसंबर को सुमरिया यादव (50) की उसके घर में उसके ही बेटे दिलीप ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी।

पुलिस को बताया गया कि आरोपी बेटे ने तंत्र क्रिया के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दिलीप में अपनी मां के शरीर के टुकड़े कर चूहें मे जला दिया था।

घटना की शिकायत के बाद हरकत में आयी पुलिस ने फारैन्सिक एक्सपर्ट व चिकित्सक की मदद से मौके पर मिले खून के धब्बोंं, घटना में प्रयुक्त खून सना हथियार, चूल्हे में मौजूद जली हुई अस्थियां और तंत्र-मंत्र संबंधी पुस्तक आदि को एकत्र कर जप्त कर लिया।

वहीं, फरार दिलीप यादव के विरूद्ध हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ करने के साथ फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it