Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके भाजपा में शामिल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके ने भाजपा का दामन थाम लिया

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके भाजपा में शामिल
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उइके ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उइके वर्तमान में पाली तानाखार सीट से विधायक हैं।

भाजपा में शामिल होने के बाद रामदयाल उइके ने कहा, "कांग्रेस में आदिवासी नेता की उपेक्षा हुई। कांग्रेस आदिवासी हितैषी नहीं रही। कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है।"

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि उइके के भाजपा में आने से पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, रामविचार नेताम, मंत्री अमर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया था, उन्हें पार्टी का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया। टीएस सिंहदेव ने कहा कि रामदयाल उइके का भाजपा में जाना आश्चर्यजनक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it