छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी के नेतृत्व में आज ज़िले भर के पत्रकारों ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया

पिथौरा/महासमुंद। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संगठन के आहवाहन पर आज प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी के नेतृत्व में आज ज़िले भर के पत्रकारों ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रमानुसार आज महासमुंद जिले में भी जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों के साथ जिले के कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता को पत्रकार सुरक्षा कानून सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल माननीय बलराम दास जी टंडन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही ज्ञापन में 30 मई तक मांगो के पूरे नही होने पर 10 जून 2018 को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन क्रमिक भूख हड़ताल करने की चेतावनी ज्ञापन में दी गयी है।
ज्ञातव्य हो कि संघ के निर्देश पर पूर्व में उपरोक्त मांगो को लेकर प्रदेश भर के विधायकों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है । आज के इस कार्यक्रम मे जिला महासचिव जनाब खान, उपाध्यक्ष लोकेश्वर चंद्राकर, आकाश अग्रवाल,जिला सचिव कुबेरचरन नायक, सह सचिव लालचंद वैष्णव, पिथौरा ब्लॉक मनोहर साहू,राजेन्द्र सिन्हा, मनराखन ठाकुर,बसना ब्लॉक से महासचिव संतोष पटेल,सत्यप्रकाश अग्रवाल, अनुराग नायक,सराईपाली ब्लॉक दीपक माखीजा,प्रकाश सिंह,सुरेश गुप्ता,संतोष ठाकुर,दायनंद अग्रवाल बागबाहरा से रवि सेन,मनिन्दर सिंग सलूजा आदि उपस्थित थे।
फोटो. संलग्न है।


