Top
Begin typing your search above and press return to search.

बायोफ्यूल से उड़ेंगे विमान, रमन ने किया एमओयू

रायपुर ! छत्तीसगढ़ अब देश में बायोफ्यूल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है। इस ओर पहला कदम आगे बढ़ाते हुए

बायोफ्यूल से उड़ेंगे विमान, रमन ने किया एमओयू
X

रायपुर ! छत्तीसगढ़ अब देश में बायोफ्यूल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है। इस ओर पहला कदम आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल प्राधिकरण और देहरादून स्थित वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर) की संस्था भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन पर छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के कार्यपालिक निदेशक शैलेंद्र शुक्ला और भारतीय पेट्रोलियम संस्थान की ओर से उनके निदेशक अंजन राय ने हस्ताक्षर किए।

गुरुवार देर रात अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद मुख्यमंत्री ने खुशी जताई और सभी संबंधित अधिकारियों को इसके लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना बनाने और उस पर तत्परता से अमल करने के निर्देश दिए।

एमओयू के अनुसार, हवाई जहाजों के लिए ईंधन (बायोफ्यूल) उत्पादन के लिए तीन वर्ष की कार्ययोजना पर दोनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी। बैठक में क्रेडा के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव एन. बैजेंद्र कुमार और सचिव अनिल साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it