Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ से इस वर्ष 388 यात्री जाएंगे हज पर

रायपुर ! आदिम जाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज यहां छत्तीसगढ़ हज कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य से हज यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की

छत्तीसगढ़ से इस वर्ष 388 यात्री जाएंगे हज पर
X

अल्पसंख्यक विकास मंत्री कश्यप शामिल हुए कुर्राह में, लॉटरी से हुआ 136 यात्रियों का चयन, 252 यात्री आरक्षित श्रेणी में
रायपुर ! आदिम जाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज यहां छत्तीसगढ़ हज कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य से हज यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की लॉटरी निकालकर उनके नामों का ऐलान किया। उन्होंने हज यात्रियों को बधाई दी और उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।
श्री कश्यप ने उनसे कहा कि मुस्लिम भाई-बहनों का एक बड़ा सपना होता है और उनके लिए हज यात्रा सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ से जाने वाले हज यात्रियों से आग्रह किया कि वे वहां पहुंचकर अल्लाह से राज्य और देश की तरक्की और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लेकर आएं। श्री कश्यप ने कहा कि हज यात्रियों को यात्रा के सम्पूर्ण प्रशिक्षण के लिए राज्य हज कमेटी द्वारा हज गाईड एप्प तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही हज यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इस एप्प के माध्यम से हज यात्री यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी अपने मोबाईल सेट से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें हिन्दुस्तान में ही नहीं वरन् सउदी अरब में भी आसानी होगी।
कार्यक्रम में राज्य हज कमेटी की ओर से बताया गया कि वर्ष 2017 की यात्रा के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार छत्तीसगढ़ को केन्द्रीय हज कमेटी से 388 सीटें मिली हैं। इनमें 252 सीटें आरक्षित श्रेणी में है। इन रिजर्व सीटों को घटाकर 136 सीटों के लिए कुर्राह में लॉटरी निकाली गई। शेष आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। रिजर्व केटेगरी में 44 हज यात्री 70 वर्ष एवं सहयात्री के रूप में तथा 204 हज यात्री लगातार तीन साल से चयन नहीं होने के कारण और चार आवेदक पांचवी बार आवेदन करने के कारण रिजर्व केटेगरी के लिए पात्र घोषित हुए हैं।
प्रदेश के अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री कश्यप ने कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार ने नया रायपुर में सभी जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित हज भवन के निर्माण के लिए 1.20 हेक्टेयर जमीन आवंटित कर दी है और भवन निर्माण के लिए बजट में आवश्यक वित्तीय प्रावधान किया जा रहा है। श्री कश्यप ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार हज यात्रियों को हर प्रकार की आवश्यक सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है। केन्द्र सरकार ने सऊदी अरब से चर्चा करके इस वर्ष सम्पूर्ण भारत के लिए हज यात्रियों का कोटा बढ़वाया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन, सदस्य सर्वश्री इम्तियाज अंसारी, शेख सिद्दकी, रूस्तम भाटी, कमेटी के सचिव श्री साजिद मेमन सहित बड़ी संख्या में हज कमेटी के आवेदकगण, कुर्राह कमेटी के इमाम तथा समुदाय के नागरिक उपस्थित थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it