Top
Begin typing your search above and press return to search.

छात्राओं का यौन शोषण करने वाला स्कूल प्राचार्य फरार, वीडियो वायरल

छतरपुर ! मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर में एक स्कूल प्राचार्य का घिनौना चेहरा सामने आया है। व

छात्राओं का यौन शोषण करने वाला स्कूल प्राचार्य फरार, वीडियो वायरल
X

छतरपुर ! मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर में एक स्कूल प्राचार्य का घिनौना चेहरा सामने आया है। वह अपने स्कूल की छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। आज इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
हरपालपुर थाना प्रभारी आर के मिश्रा ने बताया कि गंगाप्रसाद आवासीय स्कूल सुनील कुमार मिश्रा का है। दो साल पहले वे एक कोर्स करने ग्वालियर चले गए और स्कूल प्राचार्य श्यामाकांत शर्मा को सौंप दिया था। शर्मा ने पिछले साल स्कूल में दो लड़कियों और एक लड़के का प्रवेश कराया था। स्कूल में सिर्फ दो ही लड़कियां है, बाकी लड़के हैं।
करीब डेढ़ महीने पहले जब श्री मिश्रा हरपालपुर आए तो कुछ छात्रों ने उनसे शर्मा की शिकायत की। छात्राें ने बताया कि श्यामाकांत शर्मा लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता है। जब श्री मिश्रा ने उससे पूछताछ की तो उसने इससे इनकार किया। श्री मिश्रा ने उसे जमकर डांटा भी था।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले दो दिन से शर्मा स्कूल नहीं पहुंचा, इस बीच आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में शर्मा एक छोटी बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने श्यामाकांत शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वह अभी फरार है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it