Begin typing your search above and press return to search.
खण्डसरा स्कूल में हुई शतरंज प्रतियोगिता
हायर सेकेंडरी स्कूल खंण्डसरा में ब्लाक स्तरीय अन्तरविद्यालयीन शतरंजप्रतियोगिता आयोजितृ

बेमेतरा। हायर सेकेंडरी स्कूल खंण्डसरा में ब्लाक स्तरीय अन्तरविद्यालयीन शतरंजप्रतियोगिता आयोजितृहुई।
जिसमें विकासखण्ड के दाढी, सेमरिया, खण्डसरा, बालक बेमेतरा, कन्या बेमेतरा, सिंघौरी हाई स्कूल, हायर सेकेंड्री व माध्यमिक विद्यालय के 14, 17, 19 वर्ष के बालक, बालिका के मध्य 3 और 5 चक्रों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय खण्डसरा में 29 जुलाई को आयोजित होने वाली शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
इस प्रतियोगिता का संचालक संस्था के व्यायाम शिक्षक अजय शर्मा थे। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्र.प्राचार्य महेश साहू प्रतिभागियों के मध्य उपस्थित होकर उन्हे उत्साहित किया। प्रतियोगिता मुख्य निर्णायक मनोज बक्शी, सुनीता साहू, पी.एस.राजपूत, पूनम पाण्डेय, संतोष राजपूत, चन्द्राकर थे।
Next Story


