क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्वीकार नहीं करेंगे तमिलनाडु के पेट्रोल पंप
चेन्नई ! तमिलनाडु में कल से पेट्रोल और डीजल की खरीदारी क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के जरिये नहीं की जा सकेगी।

चेन्नई ! तमिलनाडु में कल से पेट्रोल और डीजल की खरीदारी क्रेडिट अथवा डेबिट कार्ड के जरिये नहीं की जा सकेगी।
तमिलनाडु पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने खुदरा दुकानों में कार्ड से होने वाले लेन देन पर कर लगाने और कारोबारियों को मिलने वाली छूट पर एक प्रतिशत का शुल्क लगाये जाने के विरोध में क्रेडिट और डेबिट कार्ड नहीं लेने का निर्णय लिया है।
एसाेसिएशन के अध्यक्ष के पी मुरली ने कहा “हम इस लेन देन से हुए नुकसान को नहीं झेल सकते लिहाजा हमने डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड से पैसे लेना बंद करने का फैसला किया है। संघ ने विभिन्न प्राधिकरणों और तेल विपणन कंपनियों से हस्तक्षेप करने और इस मसले का समाधान निकालने का अनुरोध किया है।”
श्री मुरली ने कहा कि बैंकों ने नोटबंदी के कारण नकदी की कमी से निपटने के लिए कार्ड के जरिये भुगतान के वास्ते खुदरा दुकानों पर कार्ड मशीनें लगायीं और उसके बाद एकतरफा निर्णय लेते हुए कार्ड से भुगतान पर एक प्रतिशत कर लगा दिया। उन्हाेंने कहा “हमारा मुनाफा प्रति किलोलीटर पर निर्धारित होता है और हमारे पास इन शुल्कों की भरपाई का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में हमें भारी आर्थिक नुकसान होगा।”


