Top
Begin typing your search above and press return to search.

राया हेरिटेज सिटी का हिस्सा बनेगा चौरीसी कोस परिक्रमा व वृन्दावन : मथुरा रोपवे

राया अर्बन सेंटर के तहत हैरिटेज सिटी को लेकर एजेंसी ने किया डीपीआर का प्रस्तुतिकरण

राया हेरिटेज सिटी का हिस्सा बनेगा चौरीसी कोस परिक्रमा व वृन्दावन : मथुरा रोपवे
X

ग्रेटर नोएडा। राया अर्बन सेंटर के तहत विकसित किया जा रहा है हेरिटेज सिटी के डिटेल प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट को सीबीआरआई एजेंसी ने बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारियों और ब्रज तीर्थ विकास परिषद अधिकारियों के साथ प्रस्तुतिकरण किया। बैठक के दौरान एजेंसी को निर्देष दिया गया कि डीपीआर में मथुरा के चौरासी कोस परिक्रमा, वृन्दावन-मथुरा रापवे परियोजना, एनएचएआई द्वारा प्रस्तावित वृन्दापास बाईपास आदि परियोजनाओं को भी यमुना प्राधिकरण के हेरिटेज सिटी सिटी परियोजना से इंटीग्रेट किया जाए।

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ डाक्टर अरूणवीर सिंह सीबीआरआई परार्मषदाता संस्था को निर्देष दिया कि हैरिटेज हेतु डीपीआर में यमुना एक्सप्रेसवे से बांकेबिहारी मंदिर तक सीधे कनेक्टिविटिी, पार्किंग एरिया, उच्च स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रावधान किया। जिससे कि ब्रज क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को हैरिटेज सिटी के अंदर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके। बांकेबिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने हेतु ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाने का निर्णय पहले लिया जा चुका है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच-पांच सौ मीटर से एक किलोमीटर के एरिया में हेरिटेज सिटी विकसित किया जाएगा।

बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने हेरिटेज सिटी परियोजना का डीपीआर बनाने का जिम्मा सीबीआरआई को दिया गया था। सीबीआरआई की तरफ से हैरिटेज का ड्राफट डीपीआर तैयार कर लिया गया है। बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे में हुई बैठक में एजेंसी की तरफ से तैयार डीपीआर का प्रस्तुतिकरण अधिकारियों के सामने किया गया। बैठक यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ डाक्टर अरूणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उत्तर प्रदेष ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप, टाउन प्लानर रिचा कौषिक, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण एवं एनएचएआई व ब्रज विकास परिषद की परामर्षदाता संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it