Top
Begin typing your search above and press return to search.

चंद मिनटों में बिकी ढाई हजार वाली टिकटें

राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है।

चंद मिनटों में बिकी ढाई हजार वाली टिकटें
X

महंगी टिकटों की बिक्री जारी, 13 मई के मैच की टिकटें आज से मिलेंगी

रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। इस मैच की सबसे सस्ती 2500 रुपए वाली टिकट विंडो ओपन होते ही कुछ मिनटों में ही बिक गई। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच की सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए की थी जो विंडो ओपन होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गईं।

10 मई के मैच की टिकट विंडो ओपन

फिलहाल 3300 रुपए से 8000 रुपए तक टिकट विंडो ओपन है। उधरए 13 मई को होने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री 4 मई से शुरू होगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुऔर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

एम कोड के जरिए मैदान में मिलेगा एक्सेस

मैच के लिए डिजिटल ड.टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए फत् कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा। इससे पहले एम कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई।

गेट खुलने का टाइम और एंट्री सिस्टम

जानकारी के अनुसार 10 मई के मैच के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी खरीदी हुई टिकट में भी दी गई है। स्टेडियम में दोबारा एंट्री ;त्म.मदजतलद्ध की परमीसन नहीं होगी 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट लेना होगा।

एक नंबर से केवल चार टिकट की मिलेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले स्टेडियम पहुंचे और फत् कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

एम टिकट ट्रांसफर सिर्फ एक बार

जानकारी के अनुसार हर ड.टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे आगे किसी और को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता।

टिकट ट्रांसफर की प्रोसेस

टिकट ट्रांसफर के दौरान यूजर को रिसीवर का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगाए ट्रांसफर कन्फर्म होते ही पुराने यूजर की एक्सेस खत्म हो जाएगी। नया यूजर वेबसाइट ऐप में लॉगिन कर टिकट एक्सेस कर सकेगा

टीमों का आगमन और तैयारी

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और मैच से पहले अभ्यास करेगी। वहीं मुंबई की टीम भी इसी दौरान राजधानी पहुंच सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it