Top
Begin typing your search above and press return to search.

सफलता सभी छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम: सुशील शुक्ला

पं. हरिशंकर शुक्ला पब्लिक स्कूल कचना में कक्षा आठवीं और पांचवी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। हमारी संस्था पं. हरिशंकर शुक्ला पब्लिक स्कूल सर्वोच्च स्थान पर रही

सफलता सभी छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम: सुशील शुक्ला
X

रायपुर। पं. हरिशंकर शुक्ला पब्लिक स्कूल कचना में कक्षा आठवीं और पांचवी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। हमारी संस्था पं. हरिशंकर शुक्ला पब्लिक स्कूल सर्वोच्च स्थान पर रही। विद्यालय की छात्रा डेमेश्वरी साहू ने कक्षा आठवीं में 92.83प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही दिशा नायक 92.50त्न के साथ दूसरे स्थान पर तथा तीसरे स्थान पर गगन पटेल 91.50प्रतिशत अंक हासिल किया।

वहीं कक्षा पांचवी में तुलेश्वरी साहू ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर परिणीता साहू, वेदिता साहू तथा मयंक वर्मा ने 93.50 प्रतिशत अंक हासिल किया और तीसरे स्थान पर चंदन कुमार निषाद ने 93प्रतिशत अंक हासिल किया।

स्कूल के एमडी श्रीमती रश्मि तिवारी ने इस उपलब्धि को छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों का समर्पण का परिणाम बताया। चेयरमेन सुशील शुक्ला और प्रिंसिपल नितिन कुमार रावत सर ने बच्चों को बधाई देते हुऐ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it