3 जुलाई को रायपुर शहर बनेगा तीसरी बार नारी संगम का साक्षी
जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम श्नारी संगम का आयोजन 3 जुलाई को दीनदयाल ऑडिटोरियम में किया जा रहा है

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम श्नारी संगम का आयोजन 3 जुलाई को दीनदयाल ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। वामा कैपिटल का 16वा फाउंडेशन डे कार्यक्रम की भी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप देने के लिए वामा टीम निरंतर तैयारी में जुटी हुई है।
नारी संगम में महिलाओं को मिलेगा प्रेरणा सीख और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्राइम ट्रेनर पीपीपी एजेसीआई सीनेटर राजेश अग्रवाल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उनका सत्र लव यू जि़ंदगी विषय पर आधारित होगाए जिसमें जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखनाए स्वयं को पहचाननाए आत्मविश्वास विकसित करना तथा व्यक्तिगत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पुरे छत्तीसगढ़ के लगभग के 300 संस्थाओं से महिलाओं की सहभागिता अपेक्षित है। रायपुर से बाहर के ऑर्गेनाइजेशन का मंच पर सम्मान किया जाएगा साथ ही उत्कृष्ट संस्थाओं का भी मंच पर सम्मान किया जाएगा ।
इस विशेष और विशाल आयोजन में 100 से अधिक सदस्यों की टीम विभिन्न समितियों के माध्यम से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सीखने आगे बढऩे तथा एक साझा मंच पर जुडऩे का अवसर प्रदान करना है।
इस आयोजन हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगें इस कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर जया अरोरा एवं अध्यक्ष धृति वैभव शर्मा ने बताया कि नारी संगम के सफल आयोजन हेतु वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में वामा टीम द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
संस्थापक अध्यक्ष लीना वाढेर संयोजक रुपाली दुबे एवं चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी के निर्देशन में टीम के सदस्य अपनी.अपनी जिम्मेदारियों का समन्वित रूप से निर्वहन करते हुए पूरे समर्पणए अनुशासन एवं उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं ताकि यह आयोजन महिलाओं के लिए एक यादगार और प्रभावशाली अनुभव बन सके।


