Top
Begin typing your search above and press return to search.

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भटगांव से 1.20 लाख रुपए के पटाखे जब्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रुद्री पुलिस ने ग्राम भटगांव में दबिश देकर 1.20 लाख रुपए के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

धमतरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भटगांव से 1.20 लाख रुपए के पटाखे जब्त
X

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रुद्री पुलिस ने ग्राम भटगांव में दबिश देकर 1.20 लाख रुपए के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में सतत निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में थाना रुद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भटगांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में बिना वैध अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना रुद्री की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

मौके पर जांच के दौरान पुलिस को विभिन्न कंपनियों के पटाखे मिले, जिन्हें बिना वैध लाइसेंस के भंडारित किया गया था। पुलिस ने मौके से कुल 10 खाची और 1 कार्टून में रखे पटाखे जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 1,20,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि पटाखों का असुरक्षित तरीके से भंडारण आगजनी और बड़ी दुर्घटना की आशंका पैदा कर सकता था, जिससे आसपास के लोगों की जानमाल को खतरा हो सकता था।

आरोपी की पहचान शुभम देवांगन ( 20) निवासी ग्राम भटगांव, थाना रुद्री, जिला धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि पटाखों का भंडारण और विक्रय केवल वैध अनुज्ञप्ति और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करें। बिना अनुमति पटाखों का भंडारण या बिक्री कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में न डालें। किसी भी स्थान पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it