Top
Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की अपराध-रोधी और साइबर इकाईने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से गिरफ्तार
X

मुंबई-गोवा में दबिश, सात आरोपी गिरफ्तार; चार राज्यों में फैला नेटवर्क ध्वस्त

  • 27 गिरफ्तारियां अब तक, साइबर सेल ने हाई-प्रोफाइल सट्टेबाजों का नेटवर्क तोड़ा
  • ‘तीन स्टम्प्स’ से ‘डायमंड मास्टर’ तक, बाबू खेमानी चला रहा था कई ऑनलाइन पैनल

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की अपराध-रोधी और साइबर इकाईने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में मुंबई और गोवा में एक साथ दबिश देकर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बड़े पैनल नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला की सतत निगरानी में की गई इस कार्रवाई में अब तक इस प्रकरण में कुल 27 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने चार राज्यों में संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को भी तोड़ने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, बाबू खेमानी अपने भाई करण खेमानी के साथ मिलकर पिछले करीब ढाई वर्षों से तीन स्टम्प्स , रेड्डी ग्रुप, बजरंग ग्रुप, मेट्रो 65 एवं डायमंड मास्टर नामक ऑनलाइन सट्टा पैनलों का संचालन कर रहा था। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की आड़ में हाई-प्रोफाइल सट्टेबाजों से संपर्क कर इस अवैध कारोबार को चला रहा था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it