Top
Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान: युवती की मौत, दूसरी गंभीर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी क्षेत्र में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान गोलीबारी की गंभीर घटना सामने आई है

रायपुर में पारिवारिक विवाद ने ली जान: युवती की मौत, दूसरी गंभीर
X

लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी पति गिरफ्तार

  • सिर में गोली लगने से गीतांजलि की मौके पर मौत
  • दुर्गेश्वरी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा-पंडरी क्षेत्र में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान गोलीबारी की गंभीर घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी की दो बहनों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है। उसे सिर में गोली लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी युवती दुर्गेश्वरी गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार जारी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर घर में मौजूद दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

घटना के तुरंत बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी का इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस एवं पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it