Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़: पेगडापल्ली के जंगल में नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना पुलिस एवं डीआरजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेगडापल्ली के जंगल में नक्सली डंप बरामद किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए हैं।

छत्तीसगढ़: पेगडापल्ली के जंगल में नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बासागुड़ा थाना पुलिस एवं डीआरजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पेगडापल्ली के जंगल में नक्सली डंप बरामद किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए हैं।

दरअसल, 29 अगस्त को ग्राम पेगड़ापल्ली के जंगल क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति बोगम लखमू (उम्र 39 वर्ष, निवासी चिन्नागेलूर, थाना तर्रेम) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर डीएकेएमएस सदस्य के रूप में कार्य करने तथा नक्सलियों की सामग्री एवं विस्फोटक छिपाने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 हजार 50 रुपए नकद, एक बीजीएल लांचर, 18 बीजीएल सेल, 12 तीर बम, एक हैंड ग्रेनेड, 303 के 15 जिंदा राउंड, 31 बीजीएल कार्ट्रिज, एक इंसास खाली मैगजीन, बिजली वायर, तीन राउंड चार्जर एवं एक ईमीटर लीड बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद सामग्री को विधिवत सीलबंद कर पंचनामा तैयार किया।

इसी को लेकर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए, उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

बता दें कि शनिवार को इसी प्रकार का एक दूसरा मामला छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सामने आया, जहां सुरक्षा बलों ने थाना भेज्जी क्षेत्र के भंडारपुर और मुनुरकोंडा पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त खर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के एक बड़े डंप का पता लगाकर भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it