Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ : बालोद में NH-930 पर भीषण हादसा, दो की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर–जगदलपुर नेशनल हाईवे 930 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई

छत्तीसगढ़ : बालोद में NH-930 पर भीषण हादसा, दो की मौत
X

फेंसिंग तार ले जा रहे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर

  • चालक की मौके पर मौत, साथी ने अस्पताल में तोड़ा दम
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, ट्रक की तलाश जारी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर–जगदलपुर नेशनल हाईवे 930 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोकला निवासी योगेश्वर साहू (28 वर्ष) और देवेंद्र पाड़े (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक ट्रैक्टर में खेतों में लगाने वाला फेंसिंग तार (झटका तार) लेकर फागुनदाह (गुरुर) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा स्थित नौकुरा पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रैक्टर चालक देवेंद्र पाड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल योगेश्वर साहू ने धमतरी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुरूर थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it