Begin typing your search above and press return to search.
छपरा: पुलिस ने 2 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार
बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के पालिका चौक के समीप से पुलिस ने आज दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

छपरा। बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के पालिका चौक के समीप से पुलिस ने आज दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि हथियारों की आपूर्ति के लिए पालिका चौक के समीप कुछ तस्कर आने वाले हैं।
इस आधार पर पालिका चौक के समीप दो संदिग्ध युवकों को रोक कर उनकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक देशी कट्टा और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
राय ने बताया कि गिरफ्तार किये गये युवकों की पहचान वीरेन्द्र चौधरी और विकास के रूप में की गयी है, जो नगर थाना के तेलपा निवासी है। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।
Next Story


