Top
Begin typing your search above and press return to search.

विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने कोविंद को सौंपा ज्ञापन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की और राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर ज्ञापन सौंपा

विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने कोविंद को सौंपा ज्ञापन
X

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की और राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

नायडू सुबह प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राज्य के बंटवारे के समय केंद्र सरकार की ओर से किये गये वादों खासकर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

उल्लेखनीय है कि नायडू ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार को यहां आंध्र प्रदेश भवन में एक दिन का उपवास रखा था, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विभिन्न पार्टियों के नेता शामिल हुए थे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it