Top
Begin typing your search above and press return to search.

चंडीगढ़ में आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध आईईडी और हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और हथियार से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। मामले में सेक्टर-36 थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चंडीगढ़ में आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध आईईडी और हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
X

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और हथियार से जुड़े मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। मामले में सेक्टर-36 थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक संदिग्ध आईईडी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपियों की चंडीगढ़ में आतंक से जुड़ी किसी वारदात को अंजाम देने की योजना हो सकती थी।

चंडीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल लोगों को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सभी जरूरी एहतियाती व सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।

पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल मामले से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

बता दें कि यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने भारत-पाक सीमा के रास्ते ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए थे। शुरुआती जांच में उनके विदेशी हैंडलर के संपर्क में होने और सीमा पार से हथियारों की खेप मंगाकर पंजाब में सप्लाई करने की बात सामने आई थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it