Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब राजस्व विभाग में नौकरी का अवसर, 9 पदों पर 15 मई तक करें आवेदन

पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग ने नक्शा योजना के अंतर्गत राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (एसपीएसयू) के लिए संविदा के आधार पर विभिन्न 9 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पंजाब राजस्व विभाग में नौकरी का अवसर, 9 पदों पर 15 मई तक करें आवेदन
X

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग ने नक्शा योजना के अंतर्गत राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (एसपीएसयू) के लिए संविदा के आधार पर विभिन्न 9 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पंजाब सरकार ने जिन 9 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (परियोजना समन्वयक) का 1, विशेषज्ञ (भूमि प्रशासन) का 1, मैनेजर (भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी) के 2, प्रोग्रामर (एमआईएस और जीआईएस डेवलपर) का 1, रिमोट सेंसिंग विश्लेषक का 1, जीआईएस तकनीकी विशेषज्ञ के 2 और डाटा एंट्री ऑपरेटर का 1 पद शामिल है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पद के लिए इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/विकास अध्ययन/समाज कार्य या इंजीनियरिंग/विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन डिग्री; विशेषज्ञ पद के लिए सेवानिवृत्त सिविल सेवा अधिकारी जिनके पास भूमि प्रशासन राजस्व/पंजीकरण/एकत्रीकरण/सर्वेक्षण में न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव हो, वो आवेदन कर सकते हैं।

मैनेजर पद के लिए इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएशन की डिग्री किसी प्रासंगिक क्षेत्र में, जैसे सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, या संबंधित विषयों में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट को गेट उत्तीर्ण होना चाहिए। प्रोग्रामर पद के लिए इंजीनियरिंग या विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री; जीआईएस तकनीकी विशेषज्ञ के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या कंप्यूटर अनुप्रयोग/भूसूचना विज्ञान या संबंधित क्षेत्रों में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।

रिमोट सेंसिंग विश्लेषक पद के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या कंप्यूटर अनुप्रयोग/भूसूचना विज्ञान या संबंधित क्षेत्रों में डिग्री होनी चाहिए; और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 35 से 45 वर्ष और विशेषज्ञ पोस्ट के लिए 70 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 15 मई के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्किनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेरिट सूची, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 45,000 से 1,50,000 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

कैंडिडेट्स भर्ती और योग्ता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पंजाब राजस्व विभाग की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it