Top
Begin typing your search above and press return to search.

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया ‘सुखना लेक एट डॉन’ का विमोचन

पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब लोक भवन में हरप्रीत संधू द्वारा लिखित चित्रात्मक कॉफी टेबल बुक ‘सुखना लेक एट डॉन’ का विमोचन किया

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया ‘सुखना लेक एट डॉन’ का विमोचन
X

हरप्रीत संधू की कॉफी टेबल बुक में झील की अनूठी सुंदरता

  • सुखना लेक: चंडीगढ़ की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत
  • राज्यपाल ने झील संरक्षण और स्वच्छता पर दिया जोर
  • पुस्तक में झलकती प्रकृति की मनमोहक छटा

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब लोक भवन में हरप्रीत संधू द्वारा लिखित चित्रात्मक कॉफी टेबल बुक ‘सुखना लेक एट डॉन’ का विमोचन किया।

राज्यपाल ने कहा कि चंडीगढ़ शहर की सुंदरता का गहरा संबंध सुखना झील की शांति और प्राकृतिक आकर्षण से है। यह झील न केवल प्रमुख पर्यटन स्थल है बल्कि शहर की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत का भी अहम हिस्सा है जो लोगों को प्रकृति के करीब लाती है। उन्होंने कहा कि सुखना झील की सुंदरता और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। झील में किसी भी प्रकार का प्रदूषित पानी जाने से रोकना आवश्यक है, ताकि इसकी स्वच्छता और प्राकृतिक सौंदर्य सुरक्षित रह सके।

राज्यपाल ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसमें सुखना लेक की मनमोहक प्राकृतिक छटा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है जो लोगों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रेरित करेगी। हरप्रीत संधू ने पुस्तक के विमोचन के लिए राज्यपाल का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकाशन का उद्देश्य सुबह के समय खींची गई तस्वीरों के माध्यम से सुखना लेक की अनूठी सुंदरता को दर्शाना और लोगों को इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it