Top
Begin typing your search above and press return to search.

ट्राइसिटी में कैब ड्राइवरों का गुस्सा फूटेगा, आज होगी अहम बैठक

चंडीगढ़-मोहाली ट्राइसिटी के कैब ड्राइवरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की जाएगी

ट्राइसिटी में कैब ड्राइवरों का गुस्सा फूटेगा, आज होगी अहम बैठक
X

13 जुलाई को चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन

  • ओला-उबर पर निशाना: किराया बढ़ोतरी की मांग तेज
  • ₹200 पास शुल्क और बीमा मुद्दे पर ड्राइवरों का हल्ला बोल

चंडीगढ़। चंडीगढ़-मोहाली ट्राइसिटी के कैब ड्राइवरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 13 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ प्रस्तावित बड़े प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी। लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैब ड्राइवर चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ड्राइवरों की प्रमुख मांग है कि ओला-उबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियां किराया दरों (फेयर) में बढ़ोतरी करें, क्योंकि सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जबकि उन्हें मिलने वाला किराया लंबे समय से नहीं बढ़ाया गया है।

इसके अलावा, ड्राइवरों का आरोप है कि काम शुरू करने से पहले उनसे प्रतिदिन ₹200 का पास शुल्क लिया जाता है, जिसे समाप्त किया जाए। उनकी मांग है कि सभी कैब ड्राइवरों का बीमा (इंश्योरेंस) कराया जाए, पुलिस सत्यापन (पुलिस वेरिफिकेशन) सुनिश्चित किया जाए और ड्राइवरों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

इन सभी मांगों को लेकर 13 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कल होने वाली बैठक में बड़ी संख्या में कैब ड्राइवरों के शामिल होने की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it