Top
Begin typing your search above and press return to search.

'नारी शक्ति' से सम्मानित चामी मुर्मू के नाम है 25 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड

इरादे मजबूत हों तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता।

नारी शक्ति से सम्मानित चामी मुर्मू के नाम है 25 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड
X

नई दिल्ली| इरादे मजबूत हों तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता। पिछले 24 सालों में 25 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर ऐसा ही कर दिखाया है चामी मुर्मू ने। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्यावरण के क्षेत्र में उनके इस काम के लिए उन्हें रविवार को यहां 'नारी शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया है। चामी मुर्मू पिछले 24 सालों से झारखंड के एक छोटे से इलाके राजनगर में पर्यावरण संरक्षण का काम करती आ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुर्मू पिछले 24 सालों में 25 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण और धरती का श्रंगार कर चुकी हैं। अपने इस अभियान में उन्होंने 3000 से ज्यादा महिलाओं को भी जोड़ा है।

इसके साथ ही लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरे और पर्यावरण को नुकसान भी न हो, इसके लिए वाटर हार्वेस्टिंग के साथ-साथ बकरी पालन, कुक्कु ट पालन जैसे कार्यों को भी वह बढ़ावा देती हैं। उनकी इस मुहिम का लाभ हजारों महिलाएं उठा चुकी हैं।

चामी मुर्मू जंगल में अवैध कटाई के खिलाफ भी टिंबर माफियाओं के विरोध में अभियान चलाती रहती हैं। जानवरों के अवैध शिकार के खिलाफ भी चामी अभियान चलाती रहती हैं। नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने की वजह से इस इलाके में चामी मुर्मू को 'लेडी टॉर्जन' भी कहा जाता है। उनके इस योगदान को देखते हुए चामी मुर्मू को 1996 में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार दिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it