Top
Begin typing your search above and press return to search.

उप्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1251396 लोगों का चालान

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशव्यापी लाॅकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश में बगैर पास के आने पर 1251396 वाहन चालकों का आज चालान करने के साथ 21 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

उप्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 1251396 लोगों का चालान
X

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देशव्यापी लाॅकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश में बगैर पास के आने पर 1251396 वाहन चालकों का आज चालान करने के साथ 21 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक शमन शुल्क वसूला गया।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने मंगलवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यभर में लॉकडाउन कड़ाई से लागू है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले 1251396 लोगों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 46012 वाहनों को सीज किया गया। लॉकडाउन की अनदेखी के कारण वाहन चालकों से 21 करोड़ 80 लाख 53 हजार 331 रुपया शमन शुल्क के रुप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वाले 57897 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामले दर्ज किए गये हैं। इनके अलावा ई सी एक्ट के तहत 653 मामले दर्ज कराये गये।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it