यूपी में भाजपा अकेले लड़ेगी और जीतेगी चुनाव: राजनाथ
रायपुर ! कें द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेंगी। उन्होंनेे दावा किया की पार्टी स्पष्ट बहुमत से चुनाव जीतेगी।

रायपुर ! कें द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेंगी। उन्होंनेे दावा किया की पार्टी स्पष्ट बहुमत से चुनाव जीतेगी। रमनसिंह सरकार प्रदेश में नक्सली समस्या से निपटने अच्छा कार्य कर रही है। इस मुद्दे पर आज अधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगे।
कें द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का नाम घोषित नहीं किया जाएगा। छग में भी किसी का नाम घोषित करके चुनाव नहीं लड़ा गया था और स्पष्ट बहुमत मिला भाजपा को पालिसी रही है कि चुनाव जीतने के बाद विधायक नेता का चुनाव करता है और उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाता है जैसा छग में किया गया। इसी तरह उप्र में चुनाव जीतेंगे। यूपी में सपा व अन्य दलों के साथ चुनावी गठबंधन पर उन्होंने कहा पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। सपा के साथ समझौते का सवाल ही नहीं उठता है, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश के बीच चल रहे विवाद पर यह उनका आपसी मामला है। नक्सली समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि छग में पुलिस और अद्र्धसैनिक बल नक्सल मोर्चा पर अच्छा काम कर रहे है नक्सल विरोधी अभियान को अब तक अच्छी सफलता मिली है। इस सिलसिले में वे यहां बैठक भी ले रहे है वीएसएफ जवान द्वारा खाने को लेकर जारी किए गए विडियो फुटेज पर श्री सिंह ने कहा इसकी जांच के आदेश दिए गए है इसके पूर्व श्री सिंह विमान से माना विमानतल पहुंचे। उनके स्वागत के लिए सत्ता-संगठन के नेता पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डां. रमन सिंह, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, मंत्री पुन्नुलाल मोहले, सांसद रमेश बैस, सुश्री सरोज पांडे, विधायक श्री चंद सुंदरानी, मुख्य सचिव विवेक ढांढ, प्रमुख सचिव गृह वीवीआर सुब्रमणियम, डीजीपी एएन उपाध्याय, आईजी प्रदीप गुप्ता, कलेक्टर ओपी चौधरी सहित भाजपा नेता शामिल थे।


