पाकिस्तान की गोलाबारी में चार नागरिकों की मौत, बीएसएफ के 35 जवान घायल
पाकिस्तान ने आज फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के समीप भीषण गोलीबारी की, जिससे कम से कम चार नागरिकों की मौत हो गयी

जम्मू। पाकिस्तान ने आज फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के समीप भीषण गोलीबारी की, जिससे कम से कम चार नागरिकों की मौत हो गयी जबकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान समेत 35 अन्य घायल हो गये।
Ceasefire violation by Pakistan continues in Jammu district's RS Pora. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/L36fQPkwSe
— ANI (@ANI) May 23, 2018
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा के समीप भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।

सांबा सेक्टर में दो, कठुआ में हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके तथा जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में एक-एक नागरिक की मौत की रिपोर्टें है। गोलीबारी में बीएसएफ के तीन जवानों समेत 35 लोग घायल भी हुए हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जम्मू मुख्यालय) रमेश कोतवाल ने बताया कि गोलीबारी जारी है।


